मंगलवार, 26 मई 2020

*सूर्य ग्रहण और मंत्र सिद्धि*

* सूर्य  ग्रहण और मंत्र सिद्धि*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मंत्र सिद्धि के लिए सर्वश्रेष्ठ समय ग्रहण को माना गया है। ग्रहण काल में किसी भी एक मंत्र को, जिसकी सिद्धि करना हो या किसी विशेष प्रयोजन हेतु सिद्धि करना हो, जप सकते है। ग्रहण काल में मंत्र जपने के लिए माला की आवश्यकता नहीं होती बल्कि समय का ही महत्व होता है। आसन पर बैठ कर अपनी मनोकामना का संकल्प करके जाप प्रारम्भ करे 
अलग अलग साधना या मनोकामना प्राप्ति के लिए अलग अलग मंत्र उनका आसान का कलर माला का भी विशेष प्रभाव रहता है। 
जिससे जप का फल और बड़ जाता है।

*वाक् सिद्धि हेतु*-
 
*ॐ ह्लीं दूं दुर्गायै नम:*
 
लक्ष्मी प्राप्ति हेतु तांत्रिक मंत्र- 
 
*ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्षम्यै नमः*
 
नौकरी एवं व्यापार में वृद्धि हेतु प्रयोग-

 
*ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:*।
 
मुकदमे में विजय के लिए-
 
ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।। 
 
इसमें 'सर्वदुष्टानां' की जगह जिससे छुटकारा पाना हो उसका नाम लें। 
 
बच्चो को विद्या प्राप्ति सद्बुद्धि ओर ज्ञान की प्राप्ति के लिए
*ॐ गं गणपतये नमः*
*ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः*

 इसी प्रकार नवग्रह शांति हेतु,स्वस्थता प्राप्ति हेतु,संतान प्राप्ति हेतु,मंगल दोष ,कालसर्प दोष, शिघ्र विवाह हेतु भी कई चमत्कारिक मंत्र होते है जिसका ग्रहण के समय मे जाप करके आप शीघ्र अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकते है।

कोई मंत्र तब ही सफल होता है, जब आप में पूर्ण श्रद्धा व विश्वास हो। किसी का बुरा चाहने वाले मंत्र सिद्धि प्राप्त नहीं कर सकते। मंत्र जपते समय एक खुशबूदार धूपबत्ती प्रज्ज्वलित कर लें। इससे मन एकाग्र होकर जप में मन लगता है व ध्यान भी नहीं भटकता है।
श्री रांदल ज्योतिष कार्यालय सुरेन्द्रनगर पंडयाजी ९८२४४१७०९०...

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ